Sunday 23 June 2013

छह् राजपूत किले विश्व विरासत की सूची में शामिल

कोलकाता, जून 23। यूनेस्को की विश्व विरासत समिति ने अपने 37 वें सत्र में राजस्थान  के 6 पहाड़ी किलों को विश्व विरासत सूची में दर्ज करने की स्वीकृति दे दी है।

राजस्थान के चित्तौड़ गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौड़, जैसलमेर, अंबर , ऐवं गागरान किलों को विश्व  विरासत सूची में शामिल किया जाऐगा।

राजस्थान सरकार ने 2011 में विश्व विरासत समिति को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव में इन किलों को विश्व विरासत सूची में शामिल करने की माँग की गई थी।

23 नवंबर 2012 को विश्व विरासत समिति की एक दो सदस्यीय टीम भारत आकर राजस्थान सरकार ओर भारतीय पुरातत्व सर्वक्षण के अधिकारियों से मिली थी।

8 वीं और 19 वीं सदी के बीच निर्मित ये किले ऊँची और चौड़ी दीवारों से घिरे हुए हैं। इन दीवारों में किले के अंदर पहुँचने के लिए कई द्वार बनाए गए हैं। इन किलों के अंदर महल, उपासना गृह, स्मारक और जलाशय बनाए गए हैं।


भारत के संस्कृति मंत्रालय ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि ये (किले) राजपूत पहाड़ी सैन्य वास्तुशास्त्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये राजपूत सत्ता और उसके नियंत्रण के असाघारण उदाहरण हैं, जो दरबारी संस्कृति तथा उनके कला और संगीत के संरक्षण एवं उनके व्यापारिक कारोबार आदि को प्रतिबिंबित करते हैं।

No comments:

Post a Comment